दुद्धी। कोतवाली पुलिस ने जाबर गांव निवासी पिता-पुत्र को पीटने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि जाबर गांव निवासी नीतीश कुमार पुत्र नंदलाल की तहरीर पर तीन युवक धीरज कुमार, सुजीत कुमार और रंजीत कुमार निवासी जाबर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित नीतीश कुमार ने बताया कि वह ठेले पर दुकान चलाता है। बुधवार की रात वह ठेला लेकर घर जा रहा था। तभी धीरज कुमार ने अपने दो दोस्तों रंजीत व सुजीत कुमार के साथ आकर उसकी पिटाई कर दी। शोर मचाने पर उसके पिता नंदलाल व उसकी पत्नी पूनम देवी की भी पिटाई की। उसकी पत्नी के हाथ और पेट में गंभीर चोटें आईं। कोतवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।