फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुस्तान टाइगर्स ने बंजारा इंडियंस को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। क्रिकेट परफॉरमेंस प्वाइंट अनपरा के तत्वावधान में अंडर-16 इंडिया कप तीन दिवसीय क्रिकेट सीरीज का शुभारंभ बृहस्पतिवार को अंबेडकर प्रांगण में किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ अनपरा कोतवाल विजय प्रताप सिंह ने किया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां के युवाओं की प्रतिभा को निखारने में लव वर्मा की अहम भूमिका है। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा ने बताया कि बंजारा इंडियंस और हिंदुस्तान टाइगर्स के बीच में पहला वन डे खेला गया। इसमें हिंदुस्तान टाइगर्स ने आयुष चंद्रवंशी के शानदार शतक 138 रनों की बदौलत निर्धारित 40 ओवरों में 9 विकेट पर 304 रन बनाये। जवाब में बंजारा इंडियंस 39.2 ओवरों में 296 रनों पर सिमट गई। इसमें आकाश ने 86 रन बनाये। हिंदुस्तान टाइगर्स ने रोमांचक मुकाबले में आठ रनों से जीत दर्ज की। पहले मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले आयुष चंद्रवंशी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें