घोरावल कस्बे में हुई मारपीट में युवती के घायल होने के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है। पुलिस को दी तहरीर में वार्ड नंबर एक निवासी पुष्पा ने बताया कि उसी वार्ड के रहने वाले जित्तू, उसकी पत्नी केशर, पुत्र मनोज, बहू सरिता ने पुराने विवाद को लेकर लात-घूसे, लाठी-डंडे से उसके साथ मारपीट की। इससे वह घायल हो गई।
तहरीर पर पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण व उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करवाया। मामले से जुड़े चार आरोपियों जित्तू, केशर, मनोज तथा सरिता के विरुद्ध बुधवार देर शाम केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।