फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पांच पर दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली अंतर्गत सेक्टर नौ निवासी महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न सहित मारपीट व गाली-गलौज का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तापीय परियोजना काॅलोनी निवासी प्रिया यादव ने तहरीर में बताया कि उसका विवाह 21 मई 2022 को जनपद बलिया के चेरुइयां गांव निवासी धीरज यादव के साथ हुआ है। विवाह में पिता ने अपने सामर्थ्य अनुसार 15 लाख रुपये, सोने के आभूषण व अन्य घरेलू सामान देकर विदा किया था। जब वह ससुराल गई तो कुछ दिन बाद उसके ससुर जयशंकर, ज्येष्ठ ससुर गौरी शंकर, सास मधु देवी व ज्येष्ठ सास अज्ञात समस्त निवासीगण सेक्टर 113 गौतमबुद्ध नगर नोएडा दहेज के लिए उत्पीड़न करने लगे। तंग आकर वह मई 2023 में पति के साथ नोएडा सेक्टर 75 में रहने लगी।

कुछ दिन बाद पति धीरज यादव अपने घर वालों के बहकावे में आकर दहेज के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। वह 50 लाख रुपये की मांग करने लगा जिससे नया मकान खरीद सके। जब उसने रुपए देने से मना किया तो 15 अगस्त को दोपहर लगभग ढाई बजे पति सहित ससुराल पक्ष के लोग उसे मारने पीटने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे। कुछ लोगों ने बीच बचाव किया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि तहरीर पर पति, सास व ससुर सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें