फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाइयों समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली पुलिस ने सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने अरविंद कुमार के तहरीर पर की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कमोजी निवासी अरविंद कुमार ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि 11 सितंबर की शाम पांच बजे वह अपने गांव में ही लाइनमैन के साथ बिजली का तार खिंचवाने का काम रहा था। उसी वक्त गांव के कुछ लोग इसका विरोध करने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अवनीश दुबे, रोहित दुबे, जर्नादन दुबे, सुधीर दुबे और रमेश दुबे के खिलाफ बलवा, मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें