फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 22 साल के भतीजे ने 80 साल की वृद्धा के हाथ-पैर बांध किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा से सटे सिंगरौली के एक गांव में 80 साल की बुजुर्ग महिला से दुराचार की शर्मनाक वारदात सामने आई है। आरोपी पीड़िता का भतीजा है। घटना बृहस्पतिवार देर रात करीब 12 बजे की है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के अनुसार पड़ोस में रहने वाले उसके देवर का बेटा (22) शराब के नशे में उसके घर पहुंचा। उसने कहा कि वह उसी साथ उसके घर में सोएगा। रिश्ते और उम्र का लिहाज रखते हुए बुजुर्ग महिला ने उसे अपने घर में ठहरने दिया। आरोप है कि रात में बुजुर्ग महिला जब गहरी नींद में थी तब भतीजे ने अचानक उस पर हमला कर दिया। उसने महिला के हाथ-पैर खटिया से बांध दिए और उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर आरोपी वहां से भागा। घटना के बाद सदमे में डूबी पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज किया और घेराबंदी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मामले में कड़ी धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें