फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Crime: युवा इंजीनियर की मौत के मामले में दंपती पर केस, पिता ने लगाया आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप

Thu, 05 Jun 2025 05:18 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बीते 16 मई को युवक की लाश उसके दोस्त के कमरे में फंदे से लटकती मिली थी। पिता ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे को हत्या के लिए विवश किया गया था। पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया मामला। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime News: एक निजी परियोजना के आवासीय परिसर में पिछले दिनों पड़ोसी के कमरे में फंदे पर लटकते मिले युवा इंजीनियर के शव के मामले में नया मोड़ आ गया है। इंजीनियर के पिता ने एक दंपती पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में जौनपुर निवासी अनिल यादव ने बताया कि बड़े बेटे अमित यादव का शव पड़ोस में रहने वाले अखिलेश मिश्रा के आवास में फंदे पर लटकता मिला था। अखिलेश मिश्रा की पत्नी पूजा मिश्रा के साथ बेटे अमित यादव के संबंध थे। तीन माह पूर्व अमित की शादी हुई थी। 

इसके बाद से पूजा मिश्रा उसका शोषण कर रही थी। इसमें उसका पति अखिलेश मिश्रा भी साथ दे रहा था। 16 मई को अमित ने अपने दोस्त रोहित यादव को फोन से इसकी जानकारी दी थी। इसी अवसाद में उसने अपनी जान दे दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दंपती के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला
बीते 18 मई को जौनपुर निवासी अमित यादव शादी कार्यक्रम से लौटने के बाद पड़ोस में रहने वाले अखिलेश मिश्रा के यहां चला गया था। भोर में वह सो गया। सुबह जब घर के लोग उठे तो देखा कि अमित का शव पंखे में फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना पिता व पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें