फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अस्पताल में तोड़फोड़ के मामले में 11 नामजद और 30 अज्ञात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
छपका स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से मिली तहरीर पर 11 नामजद और 30 अज्ञात पर कार्रवाई की गई है। नामजद आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में अस्पताल के निदेशक पतित मौर्य ने बताया कि 15 जुलाई को मरीज बिंदू को बच्चेदानी में गांठ के ऑपरेशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। गंभीर हाल में महिला का उपचार किया गया।
ऑपरेशन के दौरान महिला की तबीयत बिगड़ गई। उसे अन्यत्र ले जाने की सलाह दी गई, मगर मरीज के परिजन अस्पताल में आकर हंगामा करने लगे। महिला चिकित्सक और उनके पति सहित अन्य कर्मचारियों पर जानलेवा हमला किया, जिसमें उन्हें गंभीर चोट आई।
विज्ञापन

अस्पताल में तोड़फोड़ भी की। कोतवाल गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि तहरीर पर छपका निवासी अरविंद, चंद्रमा, सुनील, अनिल, आशीष, सोनू, अनिल विश्वकर्मा, काजल, यशोदा, निशा और 30-40 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें