फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: युवक को चाकू मारने वाले दो आरोपियों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ओबरा पुलिस ने घर के बाहर टहल रहे युवक को चाकू मारकर घायल करने के आरोप में दो लोगों पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। ओबरा थाना क्षेत्र के गजराज नगर बिल्ली निवासी छोटू 29 अप्रैल को अपने घर के बाहर टहल रहा था। इसी दौरान पड़ोस के दो युवक आए और उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि जब उसने ऐसा करने से मना किया, तो दोनों ने जेब से चाकू निकाल कर पेट में कई वार कर दिए। जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। शोर-शराबा सुन जब ग्रामीण दौड़े तो दोनों आरोपी फरार हो गए। परिजनों ने घायलावस्था में उसे सीएचसी चोपन ले गए। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान उसकी स्थिति बिगड़ने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि एक निजी अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है। पीड़ित छोटू की भाभी दीपा की तहरीर के आधार पर ओबरा पुलिस ने मिथिलेश पुत्र सुभाष और लाला उर्फ राहुत में विरुद्ध हत्या का प्रयास सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें