मधुपुर। सुकृत चौकी पुलिस ने शुक्रवार को पशु तस्करी के आरोप में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 23 पशुुओं को मुक्त कराया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के सुकृत पुलिस चौकी से कुछ दूर शिवगंगा हास्पिटल तिराहा के पास पुलिस की ओर से संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी बीच एक ट्रक आता दिखा। पुलिस को देख चालक ने वाहन की स्पीड को बढ़ा दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक की तलाशी ली गई तो अंदर 23 पशु बरामद हुए। पुलिस ने तस्करी के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान चालक मो. अयूब (54) निवासी भरवारी, कौशांबी, शहाबुद्दीन खान (46) निवासी बनामसुरिया, गढ़वा झारखंड और अमन (19) निवासी भरवारी कौशांबी के रुप में हुई। तलाशी में गिरफ्तार मो.अयूब के पास से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने सदर कोतवाली में पशु क्रूरता निवारण सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेज दिया।