पुलिस चौकी डाला क्षेत्र के पांच दिन पूर्व पेट्रोल पंप की बाउंड्री गिरने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सोमवार को पंप के मैनेजर की तहरीर पर चोपन थाने में छह नामजद और 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध तोड़फोड़ करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर किया गया है।
पुलिस ने बताया कि पेट्रोल पंप के मैनेजर राधा मोहन केशरी निवासी बारी डाला ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि अत्यधिक वर्षा के कारण पेट्रोल पंप के पीछे की बाउंड्री दीवार गिर गई थी। उसी से नाराज होकर आरोपी छोटू साहनी, बजरंगी, महेंदर गोंड, शिव कुमार कोल, अजय कोल, मुनेश निवासी डाला और 20-25 अज्ञात लोगों ने पेट्रोल पंप की मशीनों और खड़ी गाड़ियों व कार्यालय में तोड़फोड़ की। एक वाहन में आग भी लगा दी। पुलिस ने पेट्रोल पंप के मैनेजर मोहन केशरी की तहरीर पर छह नामजद और 25 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।