घोरावल। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात तीन के खिलाफ सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने समेत अन्य आरोपों में तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई घोरावल नपं के अधिशासी अधिकारी की तहरीर पर हुई है।
पुलिस ने बताया वादी अधिशासी अधिकारी चैतन्य कुमार तिवारी ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि नगर पंचायत की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा मिट्टी की खुदाई कर कब्जा किया जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर क्षेत्रीय लेखपाल ने मौके पर जाकर अवैध कब्जा करने वालों को कार्य करने से मना किया, लेकिन उन लोगों के ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। ईओ की तहरीर पर घोरावल निवासी रमाशंकर तिवारी, जेसीबी चालक, मालिक तथा अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।