फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सास, ससुर समेत चार के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दो दिन पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र के सुकृत गांव में भूमि विवाद को लेकर एक विवाहिता को मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में बुधवार को पुलिस ने पीड़िता फूला देवी की तहरीर पर उसके ससुर, सास समेत चार के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर लिया है।
विज्ञापन

16 जून की अपराह्न तीन बजे भूमि विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोग आपस में विवाद कर लिया था। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया था। पुलिस ने बताया कि पीड़िता फूला देवी की प्रार्थना पत्र पर उसके ससुर निरोही, सास रामा, कुसुम और राजेश के खिलाफ मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का आरोप है कि विपक्षीगणों ने उसे और उसके बच्चे को पीट कर जख्मी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें