सोनभद्र। खराब गुणवत्ता वाला वाशिंग पाउडर बेचने के मामले में कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने रविवार को कंपनी के एजेंट और प्रोपराइटर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाल गोपाल जी गुप्ता के अनुसार, राॅबर्टसगंज रेलवे फाटक निवासी दुकानदार कृष्ण कुमार केशरी ने तहरीर में बताया कि वर्ष 2020 में जनरल स्टोर सामान के एजेंट तुर्रा पिपरी निवासी संजय यादव अपने साथ वेदमणि तिवारी को लेकर आए थे। वेदमणि ने खुद की पहचान बालाजी प्रोडक्ट के प्रोपराइटर के रूप में कराई थी। दोनों ने उड़ान वाशिंग पाउडर में अच्छे मुनाफे का वादा कर 17.41 लाख रुपये का माल दिया। वाशिंग पाउडर ग्राहकों को बेचने के बाद शिकायत मिलने लगी। फिर प्रोपराइटर और एजेंट दोनों को सूचित किया तो दोनों ने बचा हुआ माल चोपन स्थित एक व्यवसायी को दिलाया। उसके बदले पैसे वापस नहीं मिले। कोर्ट के आदेश के बाद दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।