फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: काॅलेज प्रबंधक पर गबन के आरोप में केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। करमा थाना पुलिस ने कोर्ट के निर्देश पर क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज के प्रबंधक पर गबन के आरोप में केस दर्ज किया है। प्रबंधक पर 11 लाख रुपये के गबन का आरोप है। केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन

करमा थाना क्षेत्र के पापी गांव में स्थित एक इंटर काॅलेज के अध्यक्ष कृपाशंकर मौर्य ने न्यायालय के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर बताया कि काॅलेज के आय की पूरी धनराशि खाते में जमा की जाती है। इससे प्रबंधक और कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर से पैसा निकाला जाता है। बताया कि प्रबंधक ने जुलाई, अगस्त और सितंबर 2022 के आय में से 11 लाख 15465 रुपये लिपिक और प्रधानाचार्य पर दबाव देकर समिति के खाते में जमा कराने की बजाय खुद ले लिया। जानकारी होने पर साधारण सभा बुलाई गई। इसमें प्रबंधक को पैसे समिति के खाते में जमा करने का निर्देश दिया गया, मगर उन्हाेंने जमा नहीं किया। आरोप लगाया कि स्कूल में रखे टीन शेड को भी 71000 रुपये में बेंच दिया। इसे समिति के खाते में जमा कराने की बजाय खुद के पास रख लिया। इसके साथ ही शिकायकर्ता ने कई अन्य गंभीर आरोप लगाए। इसके आधार पर पुलिस ने पापी स्थित इंटर काॅलेज के प्रबंधक पर 11 लाख 86 हजार 465 रुपये के गबन और जान से मारने की धमकी के आरोप में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें