फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 60 लाख की स्मैक के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। प्रयागराज से चार पहिया वाहन से 60 लाख रुपये की स्मैक (हेरोइन) लेकर जिले में बिक्री करने के लिए आ रहे तीन अंतरराज्यीय तस्करों को सिंगरौली कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


एसपी मो. यूसुफ कुरैशी ने बताया कि यूपी के प्रयागराज से होकर ओबरा, डाला होते हुए बीजपुर के रास्ते तस्करों के मप्र में आने की सूचना मिली थी। इस आधार पर कोतवाली टीआई सुधेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओरगाई पुल के पास घेराबंदी कर तस्कर आदित्य रंजन, संदीप शर्मा दोनों निवासी डाला थाना चोपन और दिलीप पांडेय निवासी ग्राम तिखोर थाना लालगंज जिला मिर्जापुर को दबोच लिया। वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। वाहन में तलाशी ली गई तो 60 लाख रुपये की 500 ग्राम स्मैक व डेढ़ लाख रुपये नकदी बरामद हुआ है। साथ ही चार पहिया वाहन सहित तस्करों के मोबाइल पुलिस ने जब्त कर लिया है। विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें