फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कोर्ट के आदेश पर पूर्व विधायक के करीबी के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता और पूर्व विधायक के करीबी और उसके परिजनों पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण प्रदान करने की बात कहीं गई है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने न्यायालय में दिए प्रार्थना में बताया कि उसने शादी पड़ने पर गांव के राजाराम देव पांडेय को दो लाख रुपये दिया था। जिसे ब्याज के साथ वापस करना था।
बताया कि रुपये वापस मांगने पर विवाद कर रहे हैं। आरोपी का परिवार घोरावल विधानसभा से सपा के पूर्व विधायक के साथ रहते हैं। उनके यहां काम करते हैं। आरोप है कि कुछ माह पूर्व राजेश, रमेश देव, रोशन,शुभम, राजाराम हथियार बंद होकर उसके घर में घुस आए।
विज्ञापन

जहां कमरे का दरवाजा पीटने लगे। दरवाजा खोलने पर उसकी पत्नी के साथ बदसलूकी की गई। उसकी पत्नी के साथ बदसलुकी किए और उसके बेटे आनंद से आरोपी फर्जी तरीके से स्टांप पेपर पर लिखवाना चाहते थे।
राजनीतिक व्यक्ति का संरक्षण होने के नाते पुलिस आरोपित के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक कोर्ट के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें