फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: केयर टेकरनिलंबित, ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम चंद्र विजय सिंह ने बुधवार को राबर्ट्सगंज नगर में गोवंश आश्रय स्थल औचक निरीक्षण किया। गोवंशों को समय से भूसा न देने और स्टाॅक रजिस्टर में निर्धारित मात्रा से अधिक वितरण अंकित पाए जाने पर डीएम ने केयर टेकर को निलंबित करने के निर्देश दिए। शिथिल पर्यवेक्षण पर नगर पालिका के ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की।
विज्ञापन

निरीक्षण में पाया कि नादों में पशुओं को खाने के लिए भूसा नहीं डाला गया था, जबकि स्टाॅक रजिस्टर में भूसा डालने का विवरण अंकित कर दिया गया था। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए गोवंश आश्रय स्थल के केयर टेकर (बेलदार) निजामुद्दीन को निलंबित करने के लिए संबंधित को निर्देशित किए। पशुओं के गोबर को व्यवस्थित तरीके से नहीं रखने पर डीएम ने अन्यत्र स्थान का चयन कर गोबर को इकठ्ठा करने के निर्देश दिए। साथ ही एकत्र गोबर को बेचने की प्रक्रिया भी शुरू करने को कहा।
गोवंश आश्रय स्थल की साफ-सफाई, समय से पशुओं को चारा उपलब्ध न पाए जाने और गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण न करने पर नगर पालिका के ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए। उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवंश आश्रय स्थल में रह रहे पशुओं को समय से भूसा, चारा, पानी आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। पशु चिकित्सालय के डाॅक्टर भी पशुओं का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें