फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्डधारकों ने की अनाज वितरण में घटतौली की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक के ग्रामपंचायत हथवानी के ग्रामीणों ने अनाज वितरण अनियमितता बरतने की शिकायत करते हुए जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोटे की दुकान पर दूसरे व्यक्ति द्वारा अनाज वितरण में मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार त्रिवेणी मनोरोगी है और कोटे की दुकान 10 वर्ष से तीसरा व्यक्ति संचालित कर रहा है। ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवाने का चार्ज दो रुपये लिया जाता है। वहीं गांव के रामलखन और मनोज कुमार का कहना है कि अनाज वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। 35 किलो के बजाय 30 किलो ही राशन दिया जा रहा है। सुकवरिया देवी और हरिप्रसाद का कहना है कि अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दिया गया। कोटे की दुकान चला रहे अशोक जायसवाल लाल कार्ड धारक को 35 किलो की जगह 30 किलो दे रहे हैं। पानपती ने बताया कि मुझे 35 किलो की जगह 30 किलो ही अनाज दिया गया। चीनी नहीं दिया गया, जबकि चीनी तीन किलो मिलना चाहिए था। सभी कार्डधारकों ने जिलापूर्ति अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
हर अंत्योदय कार्डधारकों को इस महीने तीन किलो चीनी मिलनी है। अनाज व चीनी वितरण में अनियमितता बरतने की शिकायत मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - रामलाल, आपूर्ति निरीक्षक, दुद्धी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें