फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: खाई में पलटी कार, हेड कांस्टेबल समेत चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोन। थाना क्षेत्र के कोन-चांचीकला मार्ग पर लौंगा देवाटन के पास कार अनियंत्रित होकर दस फीट गहरी खाई में पलट गई। हादसे में कार सवार हेड कांस्टेबल समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बिहार के रोहतास जिले के नौहट्टा निवासी अंकित कुमार, चंदन दुबे व अमरेश दुबे कार से नवमी पर अमिला धाम आए थे। दर्शन पूजन के बार तीनों कार से पोखरिया चौकी पार कर तरिया क्षेत्र से बिहार जा रहे थे। रास्ते में किसी को धक्का लग गया, जिससे बिहार के मटिआंव में ग्रामीणों ने कार रोकने के लिए पथराव व बैरिकेडिंग कर दी। कार सवार आनन-फानन गाड़ी को पीछे कर कोन से झारखंड की ओर से भागने लगे। उन्हें भागते देख बिहार की यदुनाथपुर पुलिस ने कार पकड़ने के लिए पोखरिया चौकी को सूचना दी। पोखरिया चौकी की पुलिस ने कार को रोक लिया। चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल नित्यानंद भी कार में सवार होकर आ रहे थे। इसी दौरान लौंगा बांध देवाटन के पास अनियंत्रित होकर कार खाई में पलट गई। लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें