फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक में भिड़ी, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर डाला बाजार स्थित रामलीला मैदान के सामने श्रद्धालुओं से भरी कार खड़े ट्रक से टकरा गई। कार सवार महाकुंभ से लौट रहे थे। हादसे में दो महिलाओं समेत छह लोग जख्मी हुए। सभी एक ही परिवार के हैं। उन्हें चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना मंगलवार की सुबह हुई। कार सवार प्रयागराज से छत्तीसगढ़ जा रहे थे। रामलीला मैदान के पास अचानक कार अनियंत्रित हो गई। सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
कार में सवार चालक नरेश गुप्ता, उनकी प्रमिला गुप्ता, पुत्र धीरज गुप्ता के अलावा चंदन गुप्ता, रामकुमार गुप्ता व उसकी पत्नी बसंती देवी घायल हुईं। सभी छत्तीसगढ़ के कोठसारी चौकी पास्ता के निवासी हैं। डाला चौकी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से चोपन सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें