फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क किनारे पोल से टकराई कार, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के ऊंचडीह गांव में बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। हादसे में कार चालक को मामूली चोट आई। कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकरा गई थी।
विज्ञापन

राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लसड़ा गांव निवासी निर्जेश देव पांडेय उर्फ सिंपू (24) जिला न्यायालय में संविदा कर्मी के रूप में तैनात था। बृहस्पतिवार की सुबह वह कोर्ट जाने की बात कहते हुए बाइक से निकला था। विजयगढ़ पेट्रोल पंप के पास एक परिचित की दुकान पर बाइक खड़ी कर नरखोरिया निवासी अमरजीत तिवारी की कार में बैठकर कहीं चला गया। शाम होने पर जब वह नहीं लौटा तो दुकानदार ने फोन किया। जिस पर उसे बाइक घर लेकर जाने के लिए कहा। इस बीच घोरावल-शाहगंज मार्ग पर ऊंचडीह गांव के पास देर रात कार अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसे में कार सवार निर्जेश को गंभीर चोट आई। उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार की देर शाम मामले में कोतवाली पुलिस ने पिता विनोद पांडेय की तहरीर पर कार चालक अमरजीत तिवारी के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है।

तिलपट्टी खाने की इच्छा नहीं हुई पूरी
निर्जेश दो भाइयों में छोटा था। घर में उसके शादी की तैयारी चल रही थी। इसी साल गर्मी में शादी होनी थी। बृहस्पतिवार की शाम हादसे से पूर्व वह विजयगढ़ पेट्रोल पंप के समीप अपने एक परिचित की दुकान पर पहुंचा था। जेब में फुटकर पैसा न होने पर उसने दुकानदार से तिलपट्टी उधार देने के लिए कहा था। दुकानदार ने बोहनी होने तक दस मिनट के लिए रुकने के लिए कहा था। निर्जेश यह कहते हुए निकल गया कि जात हई अब...। इसके बाद उसके मौत की खबर ही आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें