फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात पदों पर 22 उम्मीदवारों ने िकया नामांकन

Sun, 11 Nov 2018 11:36 PM IST
sonbhadra news
विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। ओबरा पीजी कालेज में छात्रसंघ चुनाव के तहत रविवार को भारी गहमा गहमी के बीच अध्यक्ष सहित सात पदों पर कुल 22 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन  किया। एक नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया। इस दौरान महाविद्यालय में सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी ओबरा डॉ. केजी सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक ओबरा अभय कुमार सिंह एवं कई थानों की पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन


प्रत्याशियों के समर्थक गाजे बाजे के साथ सड़क पर जुलूस निकाल कर महाविद्यालय परिसर पहुंचे। चुनाव अधिकारी डॉ. राधाकांत पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अभिनेष यादव, अभिषेक सेठ और हिमांशु यादव ने पर्चा भरा। उपाध्यक्ष के लिए अक्षय पांडेय, दीपक कुमार, दीपांकर एवं परमेंद्र ने नामांकन किया।

महामंत्री पद के लिए सौरभ सिन्हा, शुभम सिंह एवं सुंदरम मिश्रा ने पर्चा भरा। संकायों में कला के लिए पवित्र कुमार जायसवाल, राहुल कुमार पांडेय, राजू एवं शुभम मिश्रा, वाणिज्य संकाय के लिए अनंतदत्त पाठक और हरज्योति सिंह मोंगा, पुस्तकालय मंत्री के लिए दीपू शर्मा व करिमूल जमा अंसारी, विज्ञान संकाय के लिए आशीष कुमार, आशुतोष कुमार चौबे, गिरवर प्रसाद यादव एवं धर्मेंद्र कुमार ने पर्चा दाखिल किया।चुनाव अधिकारी पांडेय ने बताया कि दाखिल किए गए 22 नामांकन पत्रों में सभी वैद्य पाए गए हैं। बताया कि 12 नवंबर को नाम वापसी होनी है। इसके बाद प्रत्याशियों के नामों की अंतिम सूची जारी की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें