फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध मरीजों की पड़ताल को चला अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला। कोरोना वायरस के संदिग्ध मरीजों की पड़ताल के लिए लगाई गई टीम शुक्रवार को कई गांवों में पहुंची। लेकिन इस दौरान एक भी संदिग्ध मरीज नहीं मिले। इस दौरान लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोरोना से संबंधित संदिग्ध मरीजों की खोजबीन करने के लिए 26 टीमें लगाई गई है। टीम के सदस्य गांवों में प्रत्येक घरों में जाकर परिवार के सदस्यों की संख्या, उनकी उम्र व बीमारी से ग्रसित होने की जानकारी कर रहे हैं। 31 जुलाई तक प्रत्येक घरों तक पहुंच कर सर्वे का कार्य पूरा करने का निर्देश है। इस क्रम में टीम के सदस्यों ने चोपन ब्लाक के ग्राम पंचायत कोटा के सनायडंडी, हेठुवा, औराडंडी, वसुधा, सरपतवां, कोटा खास, मझौली, परसौना, डहकूडंडी, नवटोलिया, तेलगुड़वा, चरकपथरी, सलईबनवा, अम्माटोला, भक्सिहवां, जुड़वानी, जोखना गड़ई, गुरमुरा, परासपानी, जवारीडांड, बभनमरी, अहिराडेरा, मालोघाट, अबाड़ी, सकला, कानोपान, हरियरी, जरंगाखाड़ी, डाला, रेक्सहवा, धौठा टोला, पतेराटोला, गोरादह, कजरहट, चुनियराटोला आदि टोलों में पहुंचकर जानकारी हासिल की। अब तक साढ़े पांच हजार से अधिक घरों तक पहुंची टीमों ने लगभग 29 हजार से अधिक लोगों की पूरी जानकारी हासिल की। लेकिन किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें