फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से बचाव के इंतजाम की रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। 21 अप्रैल 2016 को अनपरा डी के अंतर्गत कार्यरत कंपनी बीएचईएल के स्टोर यार्ड में भयानक आग लग गई थी। अथक प्रयास के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका था। इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच कराई गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने अन्य औद्योगिक इकाइयों में आग से बचाव के इंतजाम की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

अनपरा मामले की जांच रिपोर्ट में पता चला कि आग की तीव्रता का कारण हवा का बहाव एवं वातावरण की गर्मी और सूखी घास रही है। उक्त घटना में किसी व्यक्ति के घायल अथवा हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। घटना के दो दिन बाद 23 अप्रैल 2016 को बीएचईएल के वेंडर द्वारा घटना की सूचना थानाध्यक्ष अनपरा को दी गई थी। लेकिन यह भी स्पष्ट किया गया है कि अग्निकांड के कारण अनपरा तापीय परियोजना (उप्रराविउनिलि) की किसी भी संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ। ऐसी घटनाएं पुन: न हों, इसलिए प्लांटों में सुरक्षा के लिहाज से पर्याप्त अग्निशमन के उपाय होने चाहिए। समय-समय पर जांच होनी चाहिए। डीएम अभिषेक सिंह ने उप जिलाधिकारी राबर्ट्सगंज, दुद्धी, ओबरा, घोरावल व संबंधित सीओ से उनके क्षेत्र में स्थापित औद्योगिक प्रतिष्ठानों/इकाइयों में अग्निकांड से बचाव के लिए उपलब्ध संसाधनों की व्यवस्था की रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें