फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: ज्ञापन देकर शिवपहाड़ी पर गलत ढंग से पट्टे का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत झारो कलां स्थित शिवपहाड़ी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों ने बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि आस्था और धार्मिक महत्व से जुड़ी इस पहाड़ी पर गलत तरीके से पट्टा किया गया है।
विज्ञापन

इससे गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार शिवपहाड़ी लगभग 150 फीट ऊंची प्राकृतिक पहाड़ी है, जिस पर नीम, शीशम और बांस जैसे हजारों पेड़ लगे हुए हैं। यह स्थल वर्षों से आसपास के गांवों मझौली, आरोखुर्द, कटौली, कटौधी और मनबसा के लोगों की आस्था का केंद्र रहा है। लोग यहां पूजा-पाठ और शिवरात्रि के अवसर पर मेला आयोजित करते रहे हैं।
आरोप है कि पूर्व प्रधान की ओर से कुछ लोगों के नाम गुप्त रूप से पट्टा करा दिया गया, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी गई। गांव के लोगों को इसकी भनक तब लगी, जब पिछले वर्ष कब्जे को लेकर विवाद हुआ और मारपीट की घटना सामने आई।
विज्ञापन

इस मामले में थाने में एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि पट्टा होने की जानकारी पहले किसी को नहीं थी। अब कुछ लोग जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे भविष्य में भी विवाद और हिंसा की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि पूरे मामले की स्थलीय और दस्तावेजी जांच कराई जाए और यदि पट्टा गलत पाया जाए तो उसे निरस्त किया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान पंकज कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें