फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में सपा ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार हो रही वृद्धि से आक्रोशित सपाइयों ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महंगाई के लिए सरकार की गलत आर्थिक नीतियों को जिम्मेदार बताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि अच्छे दिन का नारा देने वाली भाजपा सरकार अपने वादों को भूल बैठी है। जनता पर महंगाई का बोझ लादकर पूंजीपतियों को खुश कर रही है। खाद्य पदार्थ, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। भाजपा सरकार अमृत उत्सव मना रही है और जनता महंगाई से परेशान है। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों को बढ़ावा दे रही है। बेरोजगार युवा सड़क पर हैं। प्रदर्शन में युवजन सभा के जिला सचिव जुनैद अंसारी, हिफाजत अली, मुन्ना कुशवाहा, गोपाल गुप्ता, अनिल विश्वकर्मा, मोती कोल, संदीप पटेल, सोनू यादव, रियासत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें