फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर चोरों ने नकदी और जेवर उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के धुवास गांव में बुधवार की रात चोरों ने स्टांप विक्रेता के घर में घुसकर नकदी, जेवरात समेत लाखों का माल उड़ा दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

बुधवार की रात घुवास गांव निवासी स्टांप वेंडर त्रिलोकीनाथ मौर्य सपरिवार अपने घर मेें सो रहे थे। देर रात चोर मकान के पीछे के दरवाजे कुंडी तोड़ कर घुस गए। चोर 12 हजार नकद, सोने-चांदी के आभूषण समेत अन्य सामान उठा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह त्रिलोकीनाथ और उनके परिवार के लोगों की नींद खुली तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। सूचना पर कोतवाली फोर्स मौके पर पहुंच और जांच की। इंस्पेक्टर का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें