राबर्ट्सगंज ब्लॉक में इस्तीफा पत्र देता बीडीसी सदस्य।
- फोटो : SONBHADRA
सदर ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को तीन बीडीसी सदस्यों ने अपना इस्तीफा दे दिया। समर्थकों के साथ पहुंचे सदस्यों ने इस्तीफे के पीछे उत्पीड़न को कारण बताया।
पवर गांव निवासी संतोष कुमार व सलखन निवासी रेखा देवी ने ब्लाक में सौंपे गए इस्तीफे के बाद कहा कि उनके क्षेत्र में कोई काम नहीं हो रहा है। जब वे काम देने की बात करने ब्लॉक प्रमुख के पास गए तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। उन्हें भला-बुरा भी कहा। बीडीसी सदस्य ने ब्लॉक प्रमुख के व्यवहार से दुखी होकर इस्तीफा देने का आरोप लगाया। इस्तीफा देने के दौरान कई अन्य बीडीसी सदस्य भी मौजूद रहे। उनका कहना था कि ब्लॉक प्रमुख अपने चहेतों के माध्यम से सारे कार्य कराते हैं। अपने कमरे में चुनिंदा व्यक्तियों को ही जाने दिया जाता है। अन्य सदस्यों को अपमानित किया जाता है। इस दौरान सदस्यों ने विभिन्न निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार और पैसे की बंदरबांट करने का भी आरोप लगाया।
राबर्ट्सगंज ब्लॉक में इस्तीफा पत्र देती बीडीसी सदस्य ।- फोटो : SONBHADRA