फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पलटने से दो यात्रियों की मौत

Sun, 12 Feb 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिंगरौली(बैढ़न) से चितरंगी जा रही बस अनियंत्रित होकर रविवार शाम बैरीटोला मोड़ पर पलट गई। इस हादसे में एक महिला समेत दो की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को उपचार के बाद डाक्टरों ने रेफर कर दिया। हादसे में 40 से अधिक लोगों को चोटें आई।
विज्ञापन

बैढ़न से एक यात्री बस सवारियों को लेकर चितरंगी के लिए रवाना हुई। चितरंगी के बैरीटोला मोड़ के पास पहुंचने पर चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। जिससे बस पलट गई। इस हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन यात्रियों में से एक को वाराणसी रेफर कर दिया गया। जबकि मामूली रूप से घायल करीब 40 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया। हादसे में रजनी देवी गोड़ (65) और विश्वनाथ कोल (62) की मौत हो गई। दोनों चितरंगी इलाके रहने वाले है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद सभी को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था की गई। ग्रामीणों के अनुसार हादसे के वक्त बस में क्षमता से अधिक सवारी थे। पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें