हादसे में क्षतिग्रस्त हुआ ट्रेलर। संवाद
- फोटो : संवाद
म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रासपहरी गांव में रविवार की भोर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। वाराणसी से रायपुर जा रही एक प्राइवेट सवारी बस को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी, जिससे बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय बस में दर्जनों यात्री सवार थे, लेकिन राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित बच गए। घटना की सूचना मिलते ही म्योरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस की जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। परिवहन व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए दूसरी बस की व्यवस्था कर यात्रियों को उनके गंतव्य रायपुर के लिए रवाना किया गया। संवाद