बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में रविवार की देर रात एक निजी बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद पलट गई। संयोग था कि बस पर सवार चालक खलासी सहित सभी यात्री बाल-बाल बच गए।
जानकारी के अनुसार रविवार को बस मजदूरों को लेने के लिए पिंडारी जा रही थी। बस जैसे ही पिंडारी गांव में पहुंची अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा कर पलट गई। हालांकि बस पर सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। ग्राम प्रधान धीरेंद्र जायसवाल ने बताया कि बस दुद्धी से पिंडारी जा रही थी। सड़क खराब होने की वजह से बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और पलट गई। उन्होंने बताया कि बस सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने बताया गया कि बस पलटने की सूचना नहीं मिली है।