फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहिया ऑक्सीजन प्लांट का जला मोटर बदलाया, जल्द शुरू हो सकेगी रिफिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। तहसील क्षेत्र के करहिया स्थित ऑक्सीजन प्लांट का चार दिनों से जला मोटर बृहस्पतिवार की दोपहर में बदल दिया गया। यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो रात में रिफिलिंग का कार्य शुरू किया जा सकता है। रिफिलिंग शुरू होने से ऑक्सीजन की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

उप जिला अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट के जले 180 हॉर्स पावर के मोटर को फिर से रिपेयर कर लगा दिया गया है और मोटर दोपहर में ट्रायल किया गया जो पूरी क्षमता के साथ चल रहा है। हिंडालको के तकनीकी इंजीनियर मोटर पर नजर बनाए हुए हैं। यदि मोटर दो-तीन घंटा ठीक चल गया तो ऑक्सीजन रिफिलिंग का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 10 मई को ऑक्सीजन प्लांट का 180 हॉर्स पावर का अचानक मोटर जल जाने से ऑक्सीजन का उत्पादन पूरी तरह से बंद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें