फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सीएचसी के पास कचरे में मिलीं जली सरकारी दवाएं, मरीजों को बाहर भेजने पर उठे सवाल

विज्ञापन
बभनी सीएचसी के बाहर कुडे के ढेर में जली व कुछ बची दवाईयां।संवाद
विज्ञापन
बभनी (सोनभद्र)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बभनी परिसर के पास भारी मात्रा में मेडिकल वेस्ट के साथ जली हुई सरकारी दवाएं मिलने से हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये दवाएं मरीजों को बांटने के बजाय समय पर न देकर जला दी गईं। ग्रामीणों ने इस पर भारी नाराजगी जताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने इन आरोपों को खारिज करते हुए दावा किया है कि नष्ट की गई सभी दवाएं एक्सपायरी थीं। कूड़े के ढेर में बड़ी संख्या में गोलियां, सिरप और इंजेक्शन जली हुई हालत में बिखरे मिले। इस घटना के बाद अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब भी मरीज अस्पताल आते हैं, तो दवा न होने का बहाना बनाकर उन्हें बाहर के प्राइवेट मेडिकल स्टोरों पर भेज दिया जाता है, जबकि दूसरी तरफ सरकारी दवाओं को इस तरह ठिकाने लगाया जा रहा है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि जली दवाओं में कुछ ऐसी भी हो सकती हैं जिनकी मियाद (एक्सपायरी डेट) बची थी लेकिन पूरी तरह जल जाने के कारण उनकी तारीखें साफ नहीं पढ़ी जा सकीं। मेडिकल वेस्ट और दवाओं को इस तरह खुले में जलाए जाने से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है। इससे निकलने वाला जहरीला धुआं अस्पताल परिसर और आसपास के रिहायशी इलाकों के लोगों के फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकता है। इस गंभीर लापरवाही को लेकर भाकपा के जिला सह सचिव ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। सीएचसी बभनी के अधीक्षक डॉ. राजन सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि मेडिकल वेस्ट उठाने वाली अधिकृत एजेंसी जब एक्सपायरी दवाएं ले जा रही होगी, तब कुछ दवाएं कंटेनर से गलती से नीचे गिर गई होंगी। बाद में सफाईकर्मियों ने उन्हें कचरा समझकर कूड़े के ढेर में डाल दिया, जहां वे मेडिकल वेस्ट के साथ जल गईं। उन्होंने दावा किया कि नष्ट की गई सभी दवाएं पूरी तरह एक्सपायर्ड थीं। मरीजों के उपयोग वाली किसी भी सही दवा को नष्ट नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें