स्थानीय सुभाष तिराहे पर सोमवार की शाम यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुलंदशहर हाईवे पर हुए मां-बेटी के साथ गैंगरेप व लूटपाट जैसे घिनौनी हरकत के खिलाफ प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने ऐसी भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेश तिवारी ने कहा कि जब से समाजवादी पार्टी की सरकार बनी है, प्रदेश में रेप, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी चरम पर है। प्रदेश सरकार को इस पर अंकुश लगाना चाहिए।
पुतला-दहन करने वालों में नफीस अहमद, हरदेव तिवारी, सतीश अग्रवाल, युवा नेता आनंद जायसवाल, मातेश्वर प्रसाद, अनिकेत श्रीवास्तव, प्रतिक, मुकेश, चंदू, शुभम, कादिर आदि रहे।