फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान में सेंधमारी, लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा थाना क्षेत्र में स्थित मार्केट चौराहे पर मौजूद जायसवाल इलेक्ट्रॉनिक दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये का इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया। रात में हुई घटना की जानकारी मंगलवार सुबह हुई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच के साथ चोरों के तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

चोरों ने दुकान के पीछे की दीवाल में सुरंग बना चोरी की घटना को अंजाम देने का काम किया। घटना की जानकारी से व्यवसाइयों में दहशत का माहौल है। दुकान मालिक ने चोरी की घटना की जानकारी सुबह डायल112 को दिया। सूचना पर रेणुसागर चौकी पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देते वक्त चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरें में कैद हो गई है। इसी के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। जायसवाल इलेक्ट्रॉनिक के मालिक सुभम जायसवाल ने बताया की चोरों ने लगभग कई लाख रुपये की मोबाइल सहित हजारो़ं रुपये का सामान ले गए हैं। पुलिस का कहना है कि घटना का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा। इसके लिए कई टीमें लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें