फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों के समर्थन में बाजार बंद

Mon, 04 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर प्रदर्शन करते उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
सराफा कारोबार पर एक्साइज ड्यूटी के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी है। कारोबारी लगातार दूकानें बंद रखे हुए हैं। व्यापार मंडल के आह्वान पर सोमवार को भी जिले भर की दूकानें बंद रहीं। इससे सराफा से लेकर अन्य सामानों से जुड़ी दूकानों के बंद होने से लोगों को परेशानी हुई। सराफा व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष मिठाई लाल सोनी के मुताबिक जिले भर में करीब दो करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ है। 
विज्ञापन

सोमवार को सराफा कारोबारियों के समर्थन में व्यापार मंडल के आह्वान पर जिले भर की दूकानें बंद रहीं। एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने के विरोध में हुई इस बंदी का व्यापक असर रहा। राबर्ट्सगंज मेन चौक पर जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष रतन लाल गर्ग की अगुवाई में व्यापारियों ने जुलूस निकाला और विरोध प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक केंद्र सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेती है तब तक यह प्रदर्शन चलता रहेगा। इस मौके पर राजेश गुप्ता, शिव कुमार सांवरिया, शेख मुन्नी भाई आदि रहे। दुद्धी प्रतिनिधि के अनुसार सराफा दूकानें बंद रही। प्रदर्शन करने वालों में गणेश जौहरी, गोपाल सेठ, लखन सेठ, रामेश्वर सेठ आदि रहे। चुर्क प्रतिनिधि के अनुसार सराफा दूकानें बंद रहीं। प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष राकेश खत्री, पवन गर्ग, अशोक केशरी आदि रहे। रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार एक्साइज ड्यूृटी के विरोध में सराफा दूकानें बंद रहीं। प्रदर्शन करने वालों में सुधीर सोनी, कंचन केशरी, गोपाल, विनोद आदि रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें