फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अतिक्रमण के दायरे में आई दुकानों पर चलेगा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में सड़क को अतिक्रमण से निजात दिलाने के लिए बुधवार को लोक निर्माण विभाग, राजस्व और नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा की संयुक्त टीम ने चुर्क बाजार में नापी की। दोनों तरफ सड़क के मध्य से 50 फीट की दूरी की नापी की गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही अतिक्रमण हटाने के लिए घोषणा कराई थी। इसके बाद एक व्यक्ति की ओर से आईजीआरएस पर शिकायत के बाद डीएम ने तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं।
इसके तहत चुर्क बाजार में नापी करने कि लिए बुधवार को नगर पंचायत के कर्मचारी राजस्व विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ पहुंचे। अधिशासी अधिकारी अमित सरोज ने बताया कि चुर्क तिराहे से झूला ट्राली तक सुंदरीकरण होना है, जो दुकानें नापी की जद में आई है। उन दुकानदारों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। इसके बाद अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें