फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डूब क्षेत्र में खाली मकानों को बुलडोजर ने ढहाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कनहर सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र को खाली कराने का कार्य तेज हो गया है। मुआवजा का लाभ ले चुके भिसुर गांव के लोगों के निर्माण को बुधवार को बुलडोजर से ढहा दिया गया। इस दौरान पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

भीसुर गांव पहुंचे नायब तहसीलदार विशाल पासवान ने विस्थापितों से पूछताछ के बाद खाली पड़े घरों पर बुलडोजर चलवाना शुरू किया। नायब तहसीलदार ने बताया कि कनहर सिंचाई परियोजना के डूब क्षेत्र में आने वाले विस्थापितों को विस्थापन पैकेज का लाभ दिया जा चुका है। पिछले कई महीनों से नोटिस एवं डुगडुगी पिटवाकर घर खाली करने की अपील करने के बाद कुछ लोग तो अपने गृहस्थी का सामान लेकर यहां से जा चुके हैं, मगर कई लोग अभी भी परियोजना की भूमि पर कब्जा किए हैं। आगामी बरसात के लोगों को किसी खतरे का सामना न करना पड़े, इसके लिए चिन्हित क्षेत्र को खाली कराना प्रशासन की विवशता है। बुधवार से शुरू हुए अभियान के तहत भिसुर गांव में खाली पड़े घरों को ढहया गया। इस मौके पर अमवार चौकी इंचार्ज चंद्रशेखर सिंह, सिंचाई विभाग अवर अभियंता नंदलाल यादव के साथ ही हलका कानूनगो एवं लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें