फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मधुपुर में चला बुल्डोजर, हटाई गईं 125 दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग स्थित मधुपुर बाजार में सर्विस लेन पर हुए अतिक्रमण पर रविवार को बुलडोजर चलाया गया। अभियान के तहत राजमार्ग मार्ग के दोनों तरफ सर्विस लेन से 125 दुकानों को हटाया गया।
विज्ञापन

इससे पहले सुकृत बाजार में अतिक्रमण पर बुलडोजर चला था। एसीपी टोल प्लाजा के डीजीएम रमजान पटेल की अगुवाई में मधुपुर बाजार में सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
रूट पेट्रोल मैनेजर सदानंद यादव ने बताया कि वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के सर्विस लेन पर कोई टिनशेड लगाकर अतिक्रमण किया हुआ था तो कोई चबूतरा, सीढ़ी बनाकर कब्जा किया था। पूर्व में खूद से अतिक्रमण हटा लेने के लिए बोला गया था, मगर कोई असर नहीं पड़ा।
विज्ञापन

इस पर रविवार को बुलडोजर (जेसीबी) चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। मधुपुर बाजार में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के दोनों तरफ सर्विस रोड पर अतिक्रमण कर लगाई गईं 125 दुकानों को हटाया गया।
इससे पहले सुकृत बाजार में अभियान चलाकर सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाया गया था। जल्द ही डाला बाजार में सर्विस लेन पर हुए अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया जाएगा।
अतिक्रमण हटाने के दौरान सुकृत चौकी इंचार्ज चंद्रभान सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर पेट्रोलिंग स्टॉप सत्येंद्र पांडेय, दीपक यादव, राहुल शर्मा, राम शैलेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें