फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulldozer Action: सोनभद्र में अतिक्रण पर चला बुलडोजर, हटाई गईं 125 दुकानें; जाम से मिलेगी थोड़ी राहत

Sun, 08 Sep 2024 05:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

Sonbhadra News: वाराणसी.शक्तिनगर राजमार्ग स्थित मधुपुर बाजार में सर्विस लेन पर हुए अतिक्रमण पर रविवार को बुलडोजर चलाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत राजमार्ग मार्ग के दोनों तरफ सर्विस लेन से 125 दुकानों को हटाया गया। 
विज्ञापन
बुलडोजर की कार्रवाई दौरान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग स्थित मधुपुर बाजार में सर्विस लेन पर हुए अतिक्रमण पर रविवार को बुलडोजर चलाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत राजमार्ग मार्ग के दोनों तरफ सर्विस लेन से 125 दुकानों को हटाया गया। इससे पहले सुकृत बाजार में अतिक्रमण पर बुलडोजर चला था।
विज्ञापन




एसीपी टोल प्लाजा के डीजीएम रमजान पटेल की अगुवाई में मधुपुर बाजार में सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। रूट पेट्रोल मैनेजर सदानंद यादव ने बताया कि वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के सर्विस लेन पर कोई टीनशेड लगाकर अतिक्रमण किया हुआ था तो कोई चबूतरा, सीढ़ी बनाकर कब्जा किया था।
विज्ञापन


अतिक्रमण करने वालों को पूर्व में खूद से अतिक्रमण हटा लेने के लिए बोला गया था, मगर कोई असर नहीं पड़ा। इस पर रविवार को बुलडोजर (जेसीबी) चलाकर अतिक्रमण हटाया गया। मधुपुर बाजार में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग के दोनों तरफ सर्विस रोड पर अतिक्रमा कर लगाई गई 125 दुकानों को हटाया गया। 
विज्ञापन




सर्विस लेन पर बने चबूतरा, सीढ़ी को तोड़ा गया और  गुमटियां हटाई गई। इससे पहले सुकृत बाजार में अभियान चलाकर सर्विस लेन से अतिक्रमण हटाया गया था। जल्द ही डाला बाजार में सर्विस लेन पर हुए अतिक्रमण पर बुल्डोजर चलाया जाएगा। अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान सुकृत चौकी इंचार्ज चंद्रभान सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर पेट्रोलिंग स्टॉप सत्येंद्र पांडेय, दीपक यादव, राहुल शर्मा, राम शैलेश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें