फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: अवैध खनिज परिवहन से खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, 4.18 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बालू-गिट्टी के अवैध परिवहन से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के आरोप में तीन गैंगस्टरों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। शनिवार को अभियान चलाकर उनकी और उनके माता-पिता के नाम पर अलग-अलग स्थानों पर खरीदी गई जमीन के साथ दो ट्रकों को कुर्क किया गया। कुर्क की गई संपत्ति की कीमत 4.18 करोड़ रुपये बताई गई है। इस मामले में गत जुलाई में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में नौ आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस के अनुसार, अधिकारियों की लोकेशन देकर खनिज बैरियर के सामने से बालू-गिट्टी लदे ट्रकों को पार कराने के मामले में नौ लोगों के नाम सामने आए थे। इनमें चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी निवासी अरमान खान, छोटू यादव उर्फ अनिमेश, रंजीत कुमार उर्फ नेता यादव, अवई निवासी अशोक कुमार पाल, रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सहिजन कला निवासी बेचू यादव, परही निवासी आरिफ खान, इंद्रपुरी कॉलोनी निवासी (मूल निवासी वैनी) अखिलेश उर्फ धीरज केशरी, ब्रह्मनगर कॉलोनी निवासी दिनेश्वर केशरी उर्फ भोनू और रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पोखरौध निवासी अनिल कुमार शामिल हैं। इनकी गतिविधियों को देखते हुए गत दो जुलाई को तत्कालीन कोतवाल रामस्वरूप वर्मा की तहरीर पर रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें