फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: धान खरीद में लापरवाही पर डीएम सख्त, आठ केंद्र प्रभारियों को नोटिस

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज मंडी ​स्थित क्रय केंद्र पर धान का तौल करते श्रमिक। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। धान खरीद में लापरवाही पर डीएम चर्चित गौड़ ने सख्त रुख अपनाया है। शनिवार को समीक्षा के दौरान पीसीएफ के आठ केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिलने पर डीएम ने उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी केंद्र प्रभारियों को निर्धारित समय पर केंद्रों पर उपस्थित होकर तत्काल धान खरीद शुरू कराने को कहा। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में न्यूनतम समर्थन मूल्य योजना के तहत धान खरीद की प्रगति की समीक्षा डीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की। इस दौरान केंद्र प्रभारियों की ऑनलाइन उपस्थिति जांची गई। खाद्य विभाग, भारतीय खाद्य निगम और मंडी समिति के सभी केंद्र प्रभारी उपस्थित मिले। वहीं, पीसीएफ के 34 केंद्र प्रभारियों में से 26 उपस्थित और आठ अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने निर्देश दिया कि सभी केंद्र प्रभारी निर्धारित समय पर केंद्रों पर मौजूद रहें और किसानों से संपर्क कर खरीद तत्काल शुरू कराएं। जिन केंद्रों पर खरीद शुरू नहीं हुई है, उन्हें तत्काल क्रियाशील किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि धान खरीद शासन की प्राथमिकता है। इसमें शिथिलता बरतने वाले सचिवों और केंद्र प्रभारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में अब तक 11 क्रय केंद्रों के माध्यम से 850.64 क्विंटल धान की खरीद हुई है। चार केंद्रों पर खरीद प्रक्रिया जारी है। डीएम ने अधिकारियों को किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाने के लिए खरीद व्यवस्था प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें