फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी के दिन बंद रहेगी बिल्डिंग मैटेरियल की दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। बिल्डिंग मैटेरियल के व्यवसायी साप्ताहिक बंदी के दिन अपनी दुकान नहीं खोलेंगे। रविवार की शाम को लोहा एवं सीमेंट एसोसिएशन की हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के महामंत्री अनिल कुमार त्रिपाठी ने की। बैठक में व्यापारियों ने कोरोना महामारी के संबंध में सरकार की तरफ से उठाए जाने वाले कदमों को आवश्यक बताया। कहा कि विकसित देशों में इस बीमारी का प्रकोप देखकर व्यक्तिगत सावधानी ही इससे बचाव का सबसे अच्छा तरीका है। महामारी विकराल रूप धारण न करने पाये, इसलिए जिले के व्यापारी सरकार तथा प्रशासन के हर निर्देश का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। बिल्डिंग मैटेरियल के व्यवसायी प्रशासन की ओर से नियत रोस्टर का पालन करते हुए साप्ताहिक बंदी का भी कड़ाई से पालन करेंगे। राबर्ट्सगंज के व्यापारी बुधवार को अपनी दुकान पूरी तरह से बंद रखेंगे। व्यापारियों ने प्रशासन से आग्रह किया कि जो प्रतिष्ठान रोस्टर का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है। बैठक में अरुण चौबे, देवेन्द्र सिंह, सत्यनारायण मेहता, विनीत केसरी, विराट पाठक, सुनिल सिंह, मनोज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें