फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहर से आए सात लोगों को पंचायत भवन में किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
केकराही। राबर्ट्सगंज कोतवाली के ग्राम पंचायत मदार में गोवा से आये सात श्रमिकों को थर्मल स्क्रीनिंग व अन्य जांच के बाद गांव के पंचायत भवन में क्वारंटीन कर दिया गया है। यह जानकारी प्रधान लीलावती देवी ने दी। प्रधान ने बताया कि ग्राम पंचायत के लोग रोजी रोटी के चक्कर में गोवा कमाने गए थे। लाक डाउन में काम बंद हो गया। ट्रेन से सभी वाराणसी आए। वहां से बस से हिंदुआरी आए। जहां जांच के बाद पैदल घर आए। इन सभी सात लोगों को गांव के पंचायत भवन में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें