फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बजट खत्म, कूड़ा जस का तस, एमआरएफ सेंटर बने शोपीस

विज्ञापन
अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर में खुले में फेंका गया कूड़ा और वहां खड़ी गायें। संवाद
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के नगरीय क्षेत्रों एवं विस्तारित इलाकों में कूड़े के ढेर से मुक्ति दिलाने के लिए बनाए जा रहे मैटीरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटरों पर लाखों रुपये खर्च तो हो रहे हैं लेकिन कूड़े के निस्तारण की तस्वीर अब भी नहीं बदली है। जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में एमआरएफ सेंटरों का निर्माण कराया गया है। कई जगह इनके शुरू होने का दावा भी किया जा रहा है लेकिन नगर क्षेत्रों में जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर व्यवस्था की पोल खोल रहे हैं। कहीं बिजली कनेक्शन न होने से व्यवस्था जनरेटर के भरोसे है तो कहीं महज 500 मीटर संपर्क मार्ग के अभाव में सेंटर शुरू ही नहीं हो सका है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि आखिर एमआरएफ सेंटरों पर खर्च हो रहा बजट कूड़े के निस्तारण तक क्यों नहीं पहुंच पा रहा है। जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र के विकास नगर में एमआरएफ सेंटर का निर्माण कराया गया है। यहां अक्तूबर 2022 से सेंटर चल रहा है। सेंटर की क्षमता करीब 10 टन कूड़ा छंटाई की है। प्रतिदिन यहां 10 कर्मचारी कूड़े की छंटाई करते हैं। नगर क्षेत्र में डोर टू डोर कूड़ा उठान करने के बाद करीब 20 वाहनों से यहां कूड़ा लाया जाता है। नगर पालिका प्रशासन के पास करीब 13 पिकअप और सात की संख्या में ट्रैक्टर-ट्रॉली है। इनके माध्यम से कूड़ों को लाया जाता है। इसके बाद कूड़ों छंटाई करते हुए सामान अलग-अलग किए जाते हैं। इसके बाद बंडल बनाते हुए उसी बिक्री कर दिया जाता है। सेंटर के सुपरवाइजर राजू मौर्य की मानें तो अब तक नौ लाख रुपये मूल्य का कूड़ा बिक्री किया जा चुका है। अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर में प्राकृतिक नाला के किनारे खुले में कचरा फेंका जा रहा है। प्रतिदिन यहां कचरा उठाने वाले वाहनों से कचरा फेंकते हुए देखा जा सकता है। जबकि इस स्थल से महज 200 मीटर दूर पर बिछड़ी में एमआरएफ सेंटर बनाया गया है। सेंटर का संचालन शुरू नहीं होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर में खुले में फेंका गया कूड़ा और वहां खड़ी गायें। संवाद

अनपरा नगर पंचायत के मालवीय नगर में खुले में फेंका गया कूड़ा और वहां खड़ी गायें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें