फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: माध्यमिक शिक्षकों ने दिया धरना, मांगा पुरानी पेंशन

विज्ञापन
छपका ​स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करते माध्यमिक ​शिक्षक संघ क
विज्ञापन
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले बृहस्पतिवार को माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित 25 सूत्री ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष शिव कुमार सिंह और जिला मंत्री सनोज कुमार चौहान ने कहा कि शिक्षक लंबे समय से विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने पुरानी पेंशन व्यवस्था (ओपीएस) बहाल करने, एनपीएस अंशदान को जीपीएफ खाते में स्थानांतरित करने, सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के राजकीयकरण, वेतन विसंगतियां दूर करने, प्रधानाचार्यों के रिक्त पदों पर शीघ्र चयन, ऑनलाइन स्थानांतरण, वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों के लिए सेवा नियमावली व मानदेय, चौथी श्रेणी कर्मचारियों की नियमित नियुक्ति, आउटसोर्सिंग समाप्त करने और महिला शिक्षिकाओं के लिए विशेष अवकाश सहित अन्य मांगें उठाईं। शिक्षकों ने एरियर भुगतान, जीपीएफ और सेवा संबंधित सभी प्रक्रियाओं को मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करने की भी मांग की। संघ ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन में संतोष कुमार चौहान, छन्नूलाल, विजय कुमार दुबे, कृष्ण कुमार कनौजिया, आशुतोष कुमार, अशोक कुमार, रामानंद त्रिपाठी, मुन्नालाल जायसवाल, सत्य प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें