फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में बौद्ध महोत्सव का आयोजन : दिया गया विश्वशांति का संदेश, बुद्ध के विचारों को अपनाने का दिया गया जोर

Wed, 12 Feb 2025 05:41 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

 बौद्ध महोत्सव के आयोजन में पहुंचे सांसद छोटे लाल खरवार ने महात्मा बुद्ध के विचारों को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि दुनियां में शांति के लिए यही मार्ग सर्वोत्तम है।
 
विज्ञापन
बौद्ध महोत्सव के मंच पर कला का प्रदर्शन - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऐतिहासिक विरासत विकास समिति गौतम बुद्ध विहार मऊ कला की ओर से बुधवार को आयोजित बौद्ध महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। दुनिया में शांति के लिए बुद्ध के मार्ग को अपनाने पर जोर देते हुए उनके सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की गई।

विज्ञापन


समारोह में मुख्य अतिथि सांसद छोटेलाल खरवार और विशिष्ट अतिथि एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। सांसद ने कहा कि महात्मा बुद्ध ने दुनिया को प्रेम, करुणा और दया संदेश दिया। उनके रास्ते पर चलकर ही विश्व में शांति आ सकती है।

मुख्य वक्ता केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा तिब्बती संस्थान सारनाथ के प्रोफेसर रमेश चंद्र नेगी ने कहा कि पूरे विश्व में आतंकवाद के खिलाफ युद्ध को बुद्ध के बताए गए रास्तों से ही जीता जा सकता है। विश्व शांति के लिए बुद्ध के सिद्धांतों पर ही चलना पड़ेगा।
विज्ञापन


मेहर सिंग नेगी ने कहा कि दुनिया के जिन देशों ने बुद्ध के सिद्धांतों को अपनाया, आज वह विकसित हैं। विज्ञान, तकनीक एवं आर्थिक समृद्धि के पथ पर हैं, मगर बुद्ध का अपना देश भारत आज भी उन देशों की तुलना में पीछे है। संस्था के मुख्य संरक्षक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि पूरी दुनिया को सिर्फ प्रेम से ही जीता जा सकता है।

बुद्ध के बताए पंचशील के सिद्धांतों को अपना कर बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने समतावादी, मानवतावादी संविधान की रचना की थी, जिससे हम सभी को प्रतिष्ठा व अवसर की समता का अधिकार प्राप्त है। आदिवासी छात्र-छात्राओं ने सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

अध्यक्षता रामनरेश पोया और संचालन रवि प्रकाश व कपिंजल मौर्य ने किया। संस्थापक  सुजीत कुमार मौर्य ने सबका आभार जताया। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय यादव,  रमेश सिंह यादव, मनीचंद्र कनौजिया, संजय कुशवाहा, डॉ. संतोष धांगर, कन्हैया तुरिया, बुल्लू धांगर, श्रीनाथ धांगर, डाॅ. अंजनी पवित कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।

अंत में सुजीत कुमार,अनिल कुमार प्रबंधक/सचिव  ने सभी का आभार व्यक्त किया।अंत में सुजीत कुमार,अनिल कुमार प्रबंधक/सचिव ऐतिहासिक विरासत विकास समिति गौतम बुद्ध विहार मऊ कला ने सभी का आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें