फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बसपा का नामांकन आज, 13 को सपा और 14 को एनडीए उम्मीदवार करेंगे पर्चा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट पर तीसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। अच्छे मुहूर्त का इंतजार कर रहे प्रत्याशी शुक्रवार से नामांकन करेंगे। अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में बसपा और भाकपा प्रत्याशी का नामांकन होगा। वहीं भाजपा और अपना दल (एस) गठबंधन के उम्मीदवार 14 मई को नामांकन करेंगे। इसी दिन गठबंधन के कई बड़े नेता भी उपस्थित रहेंगे। दुद्धी विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी का नामांकन 13 को होगा। इसी दिन लोकसभा के लिए भी पर्चा दाखिल किया जाएगा। हालांकि अब तक सपा प्रत्याशी के नाम का एलान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में रॉबर्ट्सगंज लोकसभा और दुद्धी विधानसभा के उपचुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया सात मई से शुरू है। तीन दिन बीतने के बाद भी अब तक दोनों सीटों पर नामांकन शून्य है। 14 मई तक चलने वाले नामांकन के लिए अब तीन दिन ही शेष हैं। बीच में 11 व 12 को सार्वजनिक अवकाश के चलते नामांकन कार्य नहीं होगा। लोकसभा सीट के लिए तीन दिन में 21 दावेदारों ने 40 फार्म प्राप्त किया है। वहीं दुद्धी विधानसभा सीट पर सात दावेदारों की ओर से 21 नामांकन फार्म लिए गए हैं।
शुक्रवार से नामांकन की शुरुआत की उम्मीद है। इस दिन रॉबर्ट्सगंज से बसपा प्रत्याशी धनेश्वर गौतम और दुद्धी उपचुनाव के लिए रवि सिंह खरवार नामांकन पत्र जमा करेंगे। वहीं भाकपा व अन्य दलों की ओर से भी नामांकन किया जाना है। सपा प्रत्याशियों का नामांकन 13 मई को होगा। पार्टी ने दुद्धी से विजय सिंह गोंड को उम्मीदवार बनाया है। जबकि लोकसभा सीट के लिए अभी तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान अभी नहीं हुआ है। उधर, एनडीए के भी दोनों उम्मीदवार 14 मई को नामांकन करेंगे। दुद्धी से भाजपा के प्रत्याशी श्रवण सिंह गोंड हैं। जबकि रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से अपना दल (एस) ने रिंकी कोल को उम्मीदवार बनाया है। अपना दल-एस के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल ने बताया कि नामांकन में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अलावा मप्र के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें