फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बीएसए ने अनुपस्थित शिक्षक का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। बीएसए नवीन पाठक ने शनिवार को विकासखंड घोरावल के विद्यालयों का निरीक्षण किया। बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित शिक्षक का वेतन रोका। बच्चों की कम उपस्थिति और साफ-सफाई में खामियों पर कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बीएसए पहले प्राथमिक विद्यालय पुरना कला पहुंचे। वहां प्रधानाध्यापक आकस्मिक अवकाश पर थीं। बच्चों की उपस्थिति भी कम थी। उसे बढ़ाने के लिए उपस्थित शिक्षक को निर्देशित किया। प्राथमिक विद्यालय कडिया में प्रधानाध्यापक हस्ताक्षर बनाकर विद्यालय से गायब थे। उपस्थित अध्यापक ने बताया कि बीआरसी गए हैं। सहायक अध्यापक देवेंद्र पांडेय अनुपस्थित थे। उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। साफ सफाई और अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक न होने पर प्रधानाध्यापक को चेतावनी देते हुए स्पष्टीकरण जारी किया।
पूर्व माध्यमिक विद्यालय कडिया पर प्रधानाध्यापक श्यामनारायण कुशवाहा उपस्थित थे। बच्चों की संख्या काफी कम थी। साफ सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक न होने पर व्यवस्था को दुरूस्त करते हुए बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि सभी विद्यालय समय से खुलें, शिक्षक मेहनत से पढाएं और बच्चों के शैक्षणिक स्तर को ऊंचा उठाएं। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें